देहरादूनः प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बौछारों का दौर जारी है। रुक-रुककर वर्षा हो रही है, जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। दून में अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में पारे में कमी आई है। इसके अलावा पहाड़ों में कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण आवाजाही प्रभावित हो रही है। नदी-नालों में भी उफान से आसपास के क्षेत्रों में खतरा बना हुआ है। चमोली जनपद में बादल फटने से ग्रामीणों के खेत-खलियान को भारी नुकसान पहुंचा है।
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को भी कई क्षेत्रों में भारी वर्षा हो सकती है। खासकर देहरादून, टिहरी, नैनीताल और बागेश्वर में भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ ही बौछारें पड़ सकती हैं।
देहरादून में रविवार देर रात भूसलधार वर्षा हुई। पिछले 24 घंटे में 15.6 मिमी व मसूरी में 17.2 मिमी वर्षा हुई। नैनीताल में 72.2 मिमी व भीमताल में 17.5 मिमी वर्षा हुई।


