चारधाम यात्रा में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का विरोध, होटल एसोसिएशन ने सरकार को दी चेतावनी

0

उत्तराखंड चारधाम यात्रा में सरकार ने श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण को अनिवार्य किया है। बिना पंजीकरण कराए कोई श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर नहीं जा सकता है। एक तरफ जहां सरकार पंजीकरण की अनिवार्यता को सही बता रही है तो वहीं दूसरी तरफ होटल व्यापारी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का विरोध कर रहे हैं।

चारधाम में यात्रियों की संख्या सीमित करने और ऑनलाइन पंजीकरण की बाध्यता का चारधाम होटल एसोसिएशन ने विरोध किया है। बुधवार को देहरादून में प्रेसवार्ता में यमुनोत्री धाम होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सोबन सिंह राणा ने कहा कि पिछले साल इसी व्यवस्था की वजह से बड़ी संख्या में यात्रियों को हरिद्वार से वापस जाना पड़ा।

इस व्यवस्था में दलाल सक्रिय होते हैं। पंजीकरण और स्लॉट बुक करने के नाम पर यात्रियों से वसूली होती है। गंगोत्री धाम होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र मटूड़ा ने कहा कि चारधाम और यात्रा पड़ाव पर यात्रियों के ठहरने की पर्याप्त व्यवस्था है, इसलिए संख्या समिति करना उचित नहीं है।

होटल एसोसिएशन उत्तरकाशी के संरक्षक अजय पुरी ने कहा कि यात्रा पड़ाव पर ऑफलाइन पंजीकरण की व्यवस्था होनी चाहिए। हरिद्वार-ऋषिकेश में ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड बनने के बाद यात्रियों को यात्रा मार्ग पर बार-बार ना रोका जाए। साथ ही होटल एसोसिएशन ने राज्य सरकार से कहा है कि हरिद्वार और ऋषिकेश से शुरू होने वाली चार धाम यात्रा के लिए जगह-जगह बैरियर लगाकर चेकिंग ना की जाए क्योंकि यात्रा मार्ग में जगह-जगह चेकिंग करने से यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। नाराज होटल एसोसिएशन सरकार को चेतावनी भी दी है कि अगर सरकार ने उनकी मांगों को नहीं माना तो फिर होटल इंडस्ट्री से जुड़े व्यापारी सड़कों पर उतर कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे

Previous articleUKPSC AE-JE PAPER LEAK: एसआईटी ने 50 हजार के इनामी समेत तीन आरोपियों को दबोचा
Next articleChampawat: मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी, चाय की चुस्की के साथ लोगों से जाना हालचाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here