हादसाः नवजात को घर ले जाते समय नहर में डूबी कार, चार लोगों की मौत

0

हल्द्वानीः अस्पताल से जच्चा-बच्चा को डिस्चार्ज कर किच्छा लौट रहे परिवार की कार नहर में समा गई। हादसे में चार दिन के नवजात उसके पिता, नानी समेत चार लोग की मौत हो गई है। जबकि तीन लोग की हालत गंभीर है। घायलों को एसटीएच में भर्ती कराया गया है। हादसा सुबह साढ़े सात बजे हुआ।

पुलिस के अनुसार किच्छा के बरा निवासी एक महिला को चार दिन पहले प्रसव पीड़ा होने पर एसटीएच लाया गया था। जहां उसने बेटे को जन्म दिया था। बुधवार सुबह सात बजे अस्पताल से जच्चा-बच्चा को डिस्चार्ज कर दिया था। इसके बाद परिवार कार से दोनों को लेकर वन विभाग के बगल से जा रही नहर के रास्ते किच्छा जा रहा था। मोड़ पर चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख सका।

कार सीधे नहर में जाकर पलट गई। किसी को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला पाया। पुलिस और दमकल टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर कार सवारों को बाहर निकाला। इस हादसे में नवजात, उसके पिता, नानी और ताऊ की मौत हो गई। जबकि मां, चालक समेत तीन घायल हैं। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से स्वजन में कोहराम मचा हुआ है।

Previous articleउत्तराखंडः सूबे में 1.30 लाख मैट्रिक टन हुई भण्डारगृहों की भण्डारण क्षमता
Next articleउत्तराखण्ड : 40 वरिष्ठ आईएएस अफसरों ने गोद लिए गांव, तकदीर बदलेगी मुख्यमंत्री की यह पहल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here