उत्तरकाशीः तीर्थयात्रियों को लेकर गंगोत्री धाम जा रहा हेलीकॉप्टर अचानक गंगनानी (उत्तरकाशी) के पास क्रैश हो गया। हेलीकॉप्टर में सात लोग सवार थे, जिनमें छह की मौत हो गई है, जबकि एक श्रद्धालु जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है।
हादसा गुरुवार सुबह 8 बजकर 50 मिनट का बताया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है हेलीकॉप्टर में 7 लोग सवार थे. जिनमें 1 पायलट और 6 यात्री शामिल हैं.
दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर एयरोट्रांस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड का था। जो देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड से खरसाली हेलीपैड के लिए उड़ान भरी थी। 6 यात्रियों को खरसाली में उतारने के बाद ये अन्य यात्रियों को लेकर गंगोत्री के लिए उड़ा। तभी गंगनानी के पास ये हादसा हुआ। उत्तराखंड में हेली सेवाओं का संचालन का जिम्मा देखने वाले विभाग यूकाडा के पास केवल देहरादून से खरसाली तक के उड़ान की ही जानकारी थी। खरसाली से गंगोत्री उड़ान का इस हेलीकॉप्टर का कोई शिड्यूल नहीं था।


