श्रावण कुमार बनकर कावण में बिठाकर माता-पिता को करा रहे हैं कावड़ यात्रा

0

श्रावण मास का काँवड़ मेला अपने चरम पर है। काँवड़ पटरी बम बम भोले के जयकारों से गूँज रही है और शिवभक्त कांवड़िए हरिद्वार से गंगाजल भरकर अपने गंतव्यों के लिए निकल रहे हैं। वहीं इस बीच रूड़की में काँवड़ पटरी पर हिसार के रहने वाले दो भाइयों ने कलयुग का श्रवण कुमार बनकर अनोखी मिसाल पेश की है।

हरियाणा के हिसार के रहने वाले दो भाइयों ने अपने माता-पिता को कन्धे पर काँवड़ में बिठाकर यात्रा कराने का निर्णय लिया और कलयुग का श्रवण कुमार बन मिसाल पेश की है। हर माता- पिता का सपना होता है कि उसके बच्चे बडे होकर उनकी सेवा करे लेकिन आज के समय में बच्चों के लिए माता पिता के लिए समय नही है लेकिन कुछ ऐसी भी संतान है तो अपने माता-पिता की इच्छा के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहते है।

ऐसे ही हरियाणा के हिसार के रहनेवाले शिवभक्त कालाराम ने बताया कि वे भगवान शिव में सच्ची आस्था रखते हैं। उन्होंने पहले भी कई बार काँवड़ उठाई है पर इस बार उन्होंने मन बनाया कि काँवड़ में हरिद्वार से गंगाजल भरकर अपने माता-पिता को काँवड़ में बैठाकर यात्रा पूरी करेंगे जिसमें उनका भाई सोनू भी उनका पूरा सहयोग कर रहा है।

भोले बाबा के आशीर्वाद से उन्हे रास्ते में कोई परेशानी नही हो रही है। वहीं उनके माता पिता भी अपने पुत्रो के इस कार्य से बहुत प्रसन्न है। उनका कहना है कि ऐसे पुत्र भगवान सभी कोे दे। वही उन्होने संदेश दिया है कि सभी अपने माता पिता का सम्मान और आदर करें। उनके पुत्रो ने उनकी इच्छा पूरी कर दी है।

Previous articleऑपरेशन कालनेमि और धर्मांतरण कानून से पाखंडियों पर प्रहार
Next articleसूबे के 550 सरकारी स्कूलों को गोद लेंगे उद्योगपतिः डॉ. धन सिंह रावत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here