Champawat: मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी, चाय की चुस्की के साथ लोगों से जाना हालचाल

0

चंपावत। सीएम पुष्कर सिंह धामी चंपावत के दो दिवसीय दौरे पर बीते रोज जहां पहुंचे थे। वहीं शुक्रवार की सुबह सीएम धामी ने पैदल चम्पावत नगर की सैर की। इस दौरान सीएम ने स्थानीय लोगों से बातचीच कर सरकार दवारा किए जा रहे विकास कार्यों को लेकर फीडबैक लिया और आमजन की समस्याओं को भी जाना।

सीएम को अपने बीच पाकर उत्साहित लोगों ने विभिन्न विषयों पर सीएम धामी से वार्ता की। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत भ्रमण के दौरान शुक्रवार प्रातः सैर निकल सर्किट हाउस से होते हुए ब्लॉक रोड स्थित नित्यानंद जोशी की चाय की दुकान में पहुंचे और सबसे पहले सूर्य नमस्कार किया फिर चाय की चुस्की ली। उन्होंने नित्यानंद जोशी और अन्य लोगों से बात करते हुए उनका हाल चाल जाना। साथ ही सरकारी योजनाओं, कार्यक्रमों और विकास कार्यों पर चर्चा की। इस दौरान वहा बच्चें रियांश से मुख्यमंत्री ने बातें की और अपना आशीर्वाद दिया।

इसके बाद नागनाथ वार्ड होते हुए वहा पर पानी भर रही महिला से बातें की और पेयजल की स्थिति के बारे में जाना, जिस पर महिला ने मुख्यमंत्री को बताया कि पानी नियमित आ रहा है। उसके बाद मुख्यमंत्री मुख्य बाजार होते हुए गोरलचोड़ मैदान पहुंचे। मुख्य बाजार में उन्होंने दुकान स्वामियों से भी बात कर उनके हाल चाल जाना ।

गौरलचौड़ मैदान पंहुचकर मुख्यमंत्री ने वहां विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं की प्रेक्टिस कर रहे युवाओं से बातें की और उनका उनका उत्साहवर्धन करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Previous articleचारधाम यात्रा में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का विरोध, होटल एसोसिएशन ने सरकार को दी चेतावनी
Next articleब्यूटी पार्लर संचालकों के लिए चेतावनी, कहीं आप पर भी तो नहीं IT विभाग की नजर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here