Chardham Yatra 2023: तीर्थयात्रियों को इस बार नेटवर्क की समस्या, चारों धामों में बनेगा वाईफाई जोन

0

चारधाम यात्रा के दौरान इस बार तीर्थयात्रियों को नेटवर्क की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। सरकार चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों को वाईफाई की सुविधा देने जा रही है। इस बार तीर्थयात्रियों को इंटरनेट से जोड़े रखने के लिए सरकार ने वाईफाई जोन बनाने की तैयारी की है। जिससे सर्वर पर अधिक भार होने की वजह से मोबाइल का नेटवर्क नहीं अटकेगा। इसके साथ ही यात्री आसानी से चारधाम यात्रा की लाइव स्ट्रीमिंग जैसी सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

दरअसल, चारों धामों में अभी तक सभी दूरसंचार कंपनियों के सिग्नल पूरे नहीं आते। किसी की कहीं ज्यादा कनेक्टिविटी होती है तो किसी के सिग्नल बहुत कम होते हैं। कई कंपनियों की कनेक्टिविटी तो बिल्कुल भी नहीं है। इस वजह से तीर्थयात्रियों को काफी परेशानी होती है।

सूचना प्रौद्योगिकी एवं विकास एजेंसी(आईटीडीए) की निदेशक नितिका खंडेलवाल ने इसका प्रस्ताव निजी कंपनियों से मांगा है। कंपनी को धामों तक लीज लाइन पहुंचानी होगी और वाईफाई जोन बनाने होंगे। बता दें कि वर्ष 2018 में प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा मार्ग पर नौ जगहों पर फ्री वाईफाई की सुविधा दी थी

 

 

Previous articleधन सिंह रावत ने मेडिकल कालेजों के धीमे निर्माण पर कार्यदायी संस्थाओं को लगाई फटकार, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
Next articleसरकारी नौकरियों के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले नटवरलाल गैंग का भंडाफोड़, ऐसे बनाते थे चूना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here