उत्तराखंड: पेड से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

0
  1. [contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

     

देहरादून: राजधानी दून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक 24 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला। फिलहाल पुलिस ने मृतक युवक के परिजनों को सूचित कर शव मोर्चरी में रख दिया है। पुलिस युवक की मौत के कारणों की जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आज रविवार को दोपहर करीब 03:30 बजे 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि, धूलकोट जंगल में एक व्यक्ति का शव पेड से लटका हुआ है। इस सूचना पर मौके पर थाना प्रेमनगर से पुलिस बल पहुंचा। मृतक का शव पेड से लटका मिला।

मृतक की पहचान अक्षय कुमार (उम्र-24 वर्ष) पुत्र राकेश कुमार, निवासी मसूरी कैंट, मसूरी, देहरादून के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सम्पर्क कर शव की मौके पर वीडियोग्राफी कर पंचायतनामा की कार्यवाही की। शव को सुभारती हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखा गया है, सोमवार को पोस्टमाॅर्टम की कार्यवाही की जायेगी। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुटी है।

Previous articleउत्तराखंड : जोशीमठ पर राहुल गांधी की चिंता, नेताओं से की ये ख़ास अपील, पढ़ें पोस्ट
Next articleउत्तराखंड : देहरादून SSP ने बदले थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारी, देखें लिस्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here