मातृशक्ति को सम्मानः प्रदेश की 13 महिलाओं को मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्कार

0

देहरादूनः राज्य के प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 महिलाओं का चयन किया गया है। पुरस्कार वितरण चार सितंबर को किया जाएगा। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए इस साल प्रदेश भर से कुल मिलाकर 13 महिलाओं का चयन किया गया है। इसके अलावा 33 महिलाओं को राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का पुरस्कार दिया जाएगा


यह आयोजन चार सितंबर को आईआरडीटी के सभागार में किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हमारी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां अपनी सामर्थ्य से बढ़कर काम कर रही हैं और उन्होंने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में कई नए आयाम खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी महिलाओं को सशक्त करना सरकार की जिम्मेदारी है। इस काम में सरकार बिल्कुल भी पीछे नहीं रहेगी।

Previous articleपीएम-श्री स्कूलों की स्थापना को बनेगी ब्लॉक स्तरीय समितिः डॉ. धन सिंह रावत
Next articleप्रदेश में संस्थागत प्रसव से घटी नवजात शिशु मृत्यु दर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here