दून की शांत वादियों में अपराध का जहर, घर पर अकेली बुजुर्ग महिला की गला रेत कर हत्या, लूटा सामान

0

 

देहरादून के भंडारी बाग में घर पर अकेली रह रही एक 75 साल की बुजुर्ग महिला की लूटपाट करने के बाद हत्‍या कर दी है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है।

बता दें कि भंडारी बाग में लूट के बाद  75 साल की वृद्धा की गला रेतकर हत्या कर दी गई। महिला की पहचान कमलेश धवन के रूप में हुई है। महिला इस मकान में अकेली रहती थी। पुलिस के अनुसार बुजुर्ग महिला के पति की कुछ समय पहले मृत्यु हो चुकी है। महिला की तीन बेटियां हैं जो वसंत विहार में रहती हैं। घर के भीतर अलमारी का सारा समान बिखरा पड़ा है।

 

एसपी सरिता डोबाल सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। इससे पहले भी इसी घर में चोरी हुई थी। उस वक्त चोर नल की टोंटियां और अन्य समान ले गए थे। महिला के पति इंद्रराज धवन की काफी समय पहले हो मौत हो गई थी। महिला के पति ट्रांसपोर्टर का काम करते थे।

 

स्‍वजनों ने बताया कि शुक्रवार रात से कमलेश धवन का फोन नहीं उठ रहा था। 28 फरवरी को किराएदार ने कमरा खाली किया था। पुलिस ने किसी जान पहचान के व्‍यक्ति पर शक जताया है। क्योंकि बुजुर्ग महिला ने अंदर से गेट खोला था और अंदर जाली वाला दरवाजा भी खुला था।

 

 

 

Previous articleएटीएम में कैश डालने वाले तीन कर्मचारियों ने ऐसे लगाई कंपनी को करोड़ों की सेंध, अब हिरासत में
Next articleधन सिंह रावत ने मेडिकल कालेजों के धीमे निर्माण पर कार्यदायी संस्थाओं को लगाई फटकार, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here