चारो धामों में मौसम हुआ सुहाना, बढ़ी तीर्थयात्रियों के भीड़, पंजीकरण का आंकड़ा 27 लाख पार

0

मौसम अनुकूल होते ही चार धाम यात्रा में तीर्थ यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। इसके साथ ही चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण का आंकड़ा 27 लाख पार कर गया है। इसमें केदारनाथ धाम के लिए सबसे अधिक 9.54 लाख से तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है, जबकि अब तक चारोंधाम में छह लाख से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं।

संयुक्त निदेशक पर्यटन याेगेंद्र गंगवार ने बताया कि चारधाम यात्रा के लिए 22 फरवरी से 10 मई तक 27 लाख से अधिक तीर्थयात्री पंजीकरण कर चुके हैं। फिलहाल, खराब मौसम को देखते हुए 15 मई तक केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए पंजीकरण पर रोक है। जबकि बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के लिए पंजीकरण किए जा रहे हैं।

बता दें कि केदारनाथ, बद्रीनाथ के साथ ही गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में यात्रा सुचारू चल रही है। गुरुवार की सुबह 8 बजे तक जानकीचट्टी से 4000 तीर्थयात्री यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुए हैं। जबकि गंगोत्री धाम में सुबह 8 बजे तक करीब 3000 तीर्थयात्री पहुंचे हैं।

अब तक चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण

धाम                                         पंजीकरण

केदारनाथ                                 953933

बदरीनाथ                                  802291

गंगोत्री                                      489927

यमुनोत्री                                   441585

Previous articleउत्तराखंड: खुले में हैंडपंप पर नहाने लगे पूर्व CM हरदा, ये है पूरा मामला
Next articleकेदारनाथ दर्शन कर लौट रहे तीर्थयात्रियों के साथ हादसा, आग का गोला बना वाहन….फिर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here