UKSSSC: दारोगा भर्ती परीक्षा में एक सवाल के जवाब से बदली पूरी मैरिट

0

देहरादून। उत्तराखंड में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पुलिस दरोगा रैंकर्स का रिजल्ट मुख्यालय को भेज दिया है, जिसमें एक सवाल का जवाब बदलने से पूर्व चयनित 32 अभ्यर्थी बाहर हुए हैं। जबकि 21 नए अभ्यर्थियों का दरोगा बनने का रास्ता खुल गया है।

सर्विस रिकॉर्ड के अंक जुड़ने के बाद इसका अंतिम रिजल्ट जारी होगा दरअसल आयोग ने पिछले साल अप्रैल में रैंकर्स परीक्षा के परिणाम जारी किया था, जिसके बाद हेड कांस्टेबलों 397 पदों पर चयन हो चुका है।

दरोगा के 137 पदों की परीक्षा के लिए एक सवाल को लेकर 5 अभ्यर्थी कोर्ट में चले गए थे कोर्ट के आदेश के बाद एक प्रश्न का उत्तर बदला गया इससे पूर्व में चयनित 32 अभ्यर्थी बाहर हो गए और 21 नए अभ्यर्थियों को दरोगा बनने की राह खुल गई।

Previous articleब्यूटी पार्लर संचालकों के लिए चेतावनी, कहीं आप पर भी तो नहीं IT विभाग की नजर
Next articleउत्तराखंड : आज फाइनल हो जाएगी दायित्वों की लिस्ट, प्रदेश प्रभारी, CM धामी और प्रदेश अध्यक्ष लगाएंगे मुहर!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here