उत्तराखंड: 14 आईएएस- पीसीएस अधिकारियों के तबादले; देखिए पूरी सूची..

0

देहरादून: उत्तराखंड में आज कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। इनमे 07 IAS और 06 PCS व एक वित्त सेवा अधिकारी शामिल हैं।

IAS PCS Transfers in Uttarakhand: देखिए पूरी सूची

  • आईएएस बृजेश कुमार संत को आयुक्त खाद्य की जिम्मेदारी दी गई है।
  • आईएएस मेहरबान सिंह बिष्ट से आयुक्त खाद्य की जिम्मेदारी वापस ली गई है। वहीं उनके पास फिलहाल अपर सचिव पेयजल की जिम्मेदारी है।
  • आईएएस आनन्द स्वरूप को निदेशक पंचायती राज का प्रभार दिया गया है। वहीं उनके पास अपर सचिव ग्रामीण विकास निर्वाचन तथा आयुक्त ग्राम्य विकास की भी जिम्मेदारी है।
  • आईएएस बंशीधर तिवारी को उपाध्यक्ष देहरादून-मसूरी विकास प्राधिकरण (MDDA) बनाया गया है। इसके साथ ही बंशीधर तिवारी से प्रबंध निदेशक जीएमवीएन और निदेशक पंचायती राज का प्रभार वापस ले लिया गया है।
  • आईएएस सोनिका से देहरादून-मसूरी विकास प्राधिकरण (MDDA) के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। वह देहरादून जिलाधिकारी के साथ- साथ स्मार्ट सिटी सीईओ की भी जिम्मेदारी संभाल रही हैं।
  • आईएएस संजय कुमार को निदेशक कौशल विकास एवं प्रशिक्षण हल्द्वानी की जिम्मेदारी दी गई।
  • आईएएस नन्दन कुमार को ज्वाइंट मंजिस्ट्रेट मसूरी बनाया गया है।
  • PCS आशीष भटगांई को मंडी परिषद रुद्रपुर का निदेशक बनाया गया है।
  • पीसीएस निधी यादव को समाज कल्याण का निदेशक बनाया गया है।
  • पीसीएस विनोद गिरी गोस्वामी को जीएमवीएन का प्रबंध निदेशक बनाया गया।
  • पीसीएस बीएल फिरमाल को निदेशक प्रशासन एवं मॉनिटरिंग, पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय व मुख्य कार्मिक अधिकारी पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय उधमसिंह नगर की जिम्मेदारी दी गई।
  • वित्त सेवा अरुणेंद्र सिंह चौहान से अपर सचिव कार्मिक एवं सतर्कता की जिम्मेदारी वापस ली गई।
  • पीसीएस मोहन सिंह बर्निया से सचिव रेरा (RERA) की जिम्मेदारी वापस ली गई।
  • बाध्य प्रतिक्षा चल रहे पीसीएस सुंदर लाल सेमवाल को सचिव रेरा (RERA) और RERA अपीलीय प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।
Previous articleस्वास्थ्य सेवाओं के सुधार में मीडिया की भूमिका अहम: डॉ. धन सिंह रावत
Next articleउत्तराखंड : छह जिंदगियां बचाने वाले कांस्टेबलों को PM जीवन रक्षा सम्मान, बढ़ाया राज्य का मान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here