देहरादूनः उत्तराखंड में बारिस से मची तबाही के बाद अब मानसून की विदाई शुरू हो गई है। अगले तीन दिनों में प्रदेश के सभी हिस्सों से मानसून विदा हो जाएगा। बारिश के थमने से काफी सारे इलाकों में तापमान में वृद्धि आई है। लेकिन इसी बीच मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी गई प्रिडिक्शन रिपोर्ट के मुताबिक 24 सितंबर से दक्षिण-पश्चिम मानसून प्रदेश के कुछ हिस्सों से वापस आ चुका है।
मौसम विभाग के अनुसार 24 सितंबर से दक्षिण-पश्चिम मानसून प्रदेश के कुछ हिस्सों से लौटना शुरू हो गया है। अभी इसकी वापसी की रेखा हिमाचल के रामपुर बुशहर, उत्तराखंड के हरिद्वार और उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद व इटावा से गुजरते हुए राजस्थान, गुजरात और सौराष्ट्र तक पहुंच रही है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले दो दिनों में उत्तराखंड के और भी हिस्सों से मानसून की वापसी की परिस्थितियां बन जाएंगी। यानी धीरे-धीरे राज्य से बरसात का मौसम विदा लेने वाला है। लेकिन इन आने वाले दो दिनों में कहीं-कहीं हल्की बारिश देखी जा सकती है।
आज यानी शुक्रवार के मौसम की बात करें तो राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं कहीं जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। तो वहीं गर्जन के साथ बौछार भी होनी है। तो वहीं बाकी इलाकों में मौसम साफ रहने की संभावना है।


