मौसम: उत्तराखंड के तीन जिलों में बारिश के आसार

0

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 19 मार्च को चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है. हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 22 मार्च तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहेगा. चटख धूप खिलने से पारे में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

बता दें राजधानी देहरादून में अधिकतम तापमान 28°C और न्यूनतम 15°C रहने का अनुमान है, जबकि नैनीताल में यह 18°C तक पहुंच सकता है और रात में 12°C तक गिर सकता है. वहीं रुद्रप्रयाग में तापमान 29°C तक जा सकता है, जबकि रात में यह 10°C तक गिर सकता है. इसके अलावा चमोली में मौसम ठंडा रहेगा. अधिकतम तापमान 8°C और न्यूनतम -3°C तक जा सकता है.

इसके अलावा पिथौरागढ़ में अधिकतम तापमान 27°C और न्यूनतम 6°C रहने की संभावना है. जबकि बागेश्वर में तापमान 27°C तक पहुंच सकता है और रात में 6°C तक गिर सकता है. वहीं उत्तरकाशी में दिन का तापमान 22°C तक और रात में 7°C तक रहने की संभावना है. कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने के आसार हैं.

Previous articleशिक्षाः दूरस्थ विद्यालयों में तैनात होंगे 789 अतिथि प्रवक्ता
Next articleसंकल्पः तीन साल पूरे होंने पर उत्तराखंड सरकार 23 मार्च को मनायेगी सेवा दिवस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here