मौसमः उत्तराखंड में मौसम को लेकर ऑरेंज अलर्ट, लोगों से सावधानी बरतने की अपील

0

देहरादूनः उत्तराखंड में मानसून की एंट्री के बाद से ही अधिकांश जिलों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेशभर में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा।

वहीं देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, उधमसिंह नगर और चंपावत जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। मौसम विभाग की माने तो 28 जून तक प्रदेशभर में मौसम बिगड़ा रहेगा।

Previous articleसुरक्षाः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का देहरादून दौरा, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
Next articleब्रेकिंग न्यूज़ः उत्तराखंड में पंचायत चुनाव पर रोक, हाईकोर्ट ने सरकार को दिया झटका

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here