महिला प्रतिनिधित्व में देश का नंबर वन राज्य उत्तराखंड

0

देहरादून। पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं के प्रतिनिधित्व के मामले में उत्तराखंड देश का सबसे अग्रणी राज्य है। राज्य में कुल चुने गए पंचायत प्रतिनिधियों में महिलाओं की संख्या 56% है, जो किसी भी राज्य से ज्यादा है। यह खुलासा केंद्रीय सांख्यिकीय एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन के राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय के हाल ही जारी भारत में महिलाएं और पुरुष 2022 रिपोर्ट से हुआ है।

विश्लेषण में हुआ खुलासा

पंचायती राज संस्थाओं में राज्य की महिलाओं के प्रतिनिधित्व का विश्लेषण किया। इसमें यह तस्वीर उभर कर सामने आई कि राज्य के 13 जिलों में 7791 ग्राम पंचायतों में 62796 पदों पर 35177 महिलाएं जनप्रतिनिधि हैं। यह कुल पदों का 56% है। पुरुषों की तुलना में महिला जनप्रतिनिधियों का ऐसा अनुपात किसी राज्य में नहीं है।

पंचायतों में देश के 10 सर्वाधिक महिला प्रतिनिधित्व वाले राज्य

उत्तराखंड 56.0

छत्तीसगढ़ 54.8

असम 54.4

महाराष्ट्र 53.5

तमिलनाडु 53.0

ओडिशा 52.7

केरल 52.4

बिहार 52.0

झारखंड 51.6

प. बंगाल 51.4

वरिष्ठ व प्रबंधकीय पदों पर प्रदेश में महिलाएं सबसे कम

उत्तराखंड में प्रबंधकीय और वरिष्ठ पदों पर पुरुषों की तुलना में महज 3.4 फीसदी महिलाएं हैं। देश के अन्य राज्यों की तुलना में यह सबसे कम संख्या है। यह खुलासा भी भारत में महिलाएं और पुरुष 2022 की रिपोर्ट की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है।

Previous articleसावधान! पतंजलि में उपचार के लिए ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर कहीं आप हो न जाएं ठगी का शिकार
Next articleउत्तराखंड : 22 अप्रैल से होगी चार धाम यात्रा, CM धामी से मिले पूर्व विधायक केदार सिंह रावत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here