आने वाले दिनों में बढ़ेगा पारा, 38 डिग्री तक पहुंचने के आसार, गर्मी सहने के लिए हो जाइए तैयार

0

उत्तराखंड में अप्रैल माह में पारा तेजी से बढ़ रहा है। अगले कुछ दिनों में मैदानी जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में दो से तीन डिग्री बढ़ने के आसार है। वहीं, इस बीच मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

38 डिग्री पहुंचेगा पारा

पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से जूझना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने आने वाले तीन-चार दिनों में तापमान में चार डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी की संभावना जताई है। जबकि, पर्वतीय क्षेत्रों में दो से तीन डिग्री तापमान बढ़ सकता है। देहरादून और पंतनगर में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

वहीं, सोमवार को देहरादून में तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि, पंतनगर में तापमान सबसे अधिक 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को देहरादून में तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Previous articleसंस्कृत विभाग की भूमि होगी कब्जा मुक्त, जिला प्रशासन आवंटित करेगा भूमि
Next articleउत्तराखंड में फिर पांव पसार रहा है कोरोना, एक दिन में आए इतने मामले

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here