अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

0

देहरादून: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज जौलीग्रांट स्थित जेपी फार्म में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान योग शिक्षक शिवराज सिंह ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा उनके शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का उद्देश्य आमजन को योग के प्रति जागरूक करना तथा योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना है। नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को स्वस्थ, ऊर्जावान एवं तनावमुक्त जीवन जीने में सहायक होता है।

इस अवसर पर आयोजित सामूहिक योग सत्र में लोगों ने विभिन्न योग मुद्राओं एवं प्राणायाम का अभ्यास किया तथा योग के महत्व को समझा। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम में कैप्टन भगत सिंह राणा, सूबेदार सैन सिंह, सूबेदार सुरेश पुंडीर, ताजवर सिंह भंडारी, दर्पण बोरा, श्याम सिंह सिंधवाल, सुनील शर्मा, प्रेम पंचाल, हीरा रावत, राजपाल सिंह ठाकुर सहित क्षेत्र की महिलाओं एवं युवाओं ने प्रतिभाग किया।

Previous articleधराली जलप्रलय का खुलासाः इसरो ने बताया 69 लाख किलो के हिमखंड ने मचाई तबाही

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here