मौसम : गंगोत्री-हर्षिल और यमुनोत्री में हुआ हिमपात, बागवानों के खिले चेहरे

0

देहरादून: मौसम का मिजाज बदल गया है। गंगोत्री धाम सहित हर्षिल घाटी में बर्फबारी हुई। यमुनोत्री धाम में भी सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। बर्फबारी होने से स्थानीय ग्रामीणों के साथ सेब काश्तकारों के चेहरे भी खिले हैं।

दरअसल, इस सीजन में लोग बारिश-बर्फबारी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। बर्फबारी नहीं होने से खासकर सेब काश्तकार चिंतित थे। हालांकि बीते 24 दिसंबर को हर्षिल में बर्फबारी हुई थी लेकिन कम होने से ज्यादा फायदा नहीं हुआ।

गंगोत्री धाम के साथ हर्षिल घाटी में बर्फबारी हुई। वहीं टकनौर क्षेत्रके ग्राम रैथल में भी हल्की बर्फ गिरी। बर्फबारी से किसानों और बागवानों के चेहरे भी खिल उठे हैं

साथ ही सेब के पेड़ों को भी शीतमान मिलने से लाभ होगा। उधर, यमुनोत्री धाम में दोपहर बाद सीजन की पहली बर्फबारी हुई जिससे बड़कोट तहसील क्षेत्र में दोपहर बाद ठंडी हवा के साथ कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है।

मुनस्यारी में माइनस चार डिग्री तापमान पहुंचने के बावजूद अब तक अलाव नहीं जल पाए हैं जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Previous articleराष्ट्रीय स्काउट-गाइड जम्बूरी में शामिल होंगे शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत
Next articleउत्तराखंड में बेरोजगारी दर बढ़ी, इस रिपोर्ट में हुआ खुलासा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here