पल भर में मातम में बदली शादी की खुशियां, हर्ष फायरिंग में मासूम की गोली लगने से मौत

0

रुड़की। रुड़की के एक गांव में शादी की खुशिया पल भर में मातम में बदल गई। यहां शादी में डीजे पर डांस के दौरान हर्ष फायरिंग करने से एक किशोर को गोली लग गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग करने वाला मृतक किशोर का चाचा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

घटना मंगलवार देर रात बुग्गावाला क्षेत्र के डांडियों की है। एक परिवार में शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। समारोह में डीजे पर बच्चे और अन्य लोग डांस कर रहे थे। इस बीच एक व्यक्ति ने पिस्टल से फायरिंग कर दी। फायरिंग में परमजीत सिंह पुत्र नीटू सिंह (14) को गोली लग गई। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई है।

 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि मामले में गोली चलाने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Previous articleBreaking: इस दिन होगी धामी कैबिनेट की बैठक, राज्य आंदोलनकारियों को मिल सकता है आरक्षण का तोहफा
Next articleउत्तराखंड में शुरू होगा मिशन दालचीनीऔर तिमरू, सीएम ने सेलाकुई में किया सगन्ध फसल उत्कृष्टता केन्द्र का लोकार्पण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here