बिन बरसात के ही यहां दरका पहाड़, आवाजाही ठप

0

उत्तराखंड में मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम साफ बना हुआ है। सभी जिलों में धूप खिली हुई है। लेकिन इस बीच भी भूस्खलन की खबरें सामने आ रही हैं। दरअसल, गंगोत्री हाईवे पर झाला के पास भूस्खलन होने के कारण रास्ता बंद हो गया है। गुरुवार को चटक धूप में ही दोपहर करीब 12 बजकर 10 मिनट पर हाईवे पर झाला के पास पहाड़ी से भारी भूस्खलन हुआ। स्थानीय लोगों ने भूस्खलन होने का वीडियो अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया।

सूचना पर बीआरओ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। बताया जा रहा है कि यहां बीते दिनों बारिश व बर्फबारी हुई। जिसके बाद चटक धूप में यहां भूस्खलन हुआ है। गनीमत रही कि भूस्खलन के दौरान कोई वाहन या राहगीर हाईवे से नहीं गुजर रहा था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

Previous articleउत्तराखंड : UKPSC ने जारी किया PCS-2024 का नोटिफिकेशन, 189 पदों पर होगी भर्ती
Next articleउत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव डॉ एसएस संधु के कंधों पर होगी लोकसभा चुनाव की ज‍िम्‍मेदारी, बने चुनाव आयुक्त

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here