मौसम: पहाड़ों पर आज भी भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

0

देहरादून, 3 अगस्त 2026। उत्तराखंड में सोमवार को भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के अन्य जिलों में भी तेज बारिश के दौर के साथ गर्जन और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। विभाग का अनुमान है कि 8 अगस्त तक राज्यभर में मौसम इसी तरह बना रह सकता है।

रविवार को पर्वतीय क्षेत्रों में रुक-रुक कर हुई तेज बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना रहा। वहीं, मैदानी इलाकों में बारिश नहीं होने के कारण लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ा।

देहरादून में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे से शाम पांच बजे तक 0.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक 32.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिक 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के अधिकांश अन्य क्षेत्रों में भी मौसम का रुख लगभग इसी प्रकार बना रहा।

Previous articleशिक्षा मंत्री ने श्रीनगर में 69 विशेष शिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, समावेशी शिक्षा पर जोर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here