शादी में जाने से रोका तो पति ने पत्नी के पेट में घोंपा चाकू, फिर….

0

बागेश्वर। नगर के चौरासी में एक व्यक्ति ने पत्नी के पेट पर चाकू घोंप दिया। महिला का जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज कराया गया। महिला के मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

बता दें कि चौरासी (नुमाइशखेत) निवासी पवन कुमार का अपनी पत्नी सुनीता देवी के साथ झगड़ा हो गया था। पवन कुमार को उसकी पत्नी सुनीता ने पड़ोस में शादी में जाने से मना कर दिया, जिसपर गुस्साए पवन ने सुनीता पर तैश में आकर पेट पर चाकू घोंप दिया जिससे वह जख्मी हो गई। जिसके बाद परिजनों ने घायल सुनीता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

कोतवाल कैलाश सिंह नेगी ने बताया कि जख्मी महिला के पिता सोमेश्वर क्षेत्र जिला अल्मोड़ा निवासी चरन राम की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 324, 504 के तहत नामजद केस दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस आरोपी के खिलाफ कई माध्यमों से पुख्ता सबूत जुटा रही है।

 

Previous articleउत्तराखंड : UKSSSC जारी करेगा भर्ती कैलेंडर, जल्द आएगा रैंकर्स भर्ती का रिजल्ट
Next articleJoshimath Crisis: क्षतिग्रस्त भवनों के लिए मुआवजा नीति जारी, अगली कैबिनेट में होगा भूमि मुआवजे पर निर्णय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here