उत्तराखंड में फिर पांव पसार रहा है कोरोना, एक दिन में आए इतने मामले

0

कुछ समय पहले उत्तराखंड पूरी तरह कोरोना मुक्त हो चुका था। लेकिन पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस ने फिर दस्तक दे दी है। शुरुआत में जहां प्रतिदिन एक-दो मामले ही रिपोर्ट हो रहे थे, उनकी संख्या में अब इजाफा होने लगा है। कुछ समय से कोरोना रफ्तार पकड़ने लगा है। प्रदेश में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 71 नए मामले मिले हैं। चिंता की बात यह कि 13 में से 11 जिलों में कोरोना के मामले मिले हैं। नारसन स्थित एक अस्पताल में चिकित्सक दंपत्ति भी कोरोना संक्रमित पाए गए।

 

देहरादून में सबसे ज्यादा कोरोना केस 

देहरादून में सबसे अधिक 44 लोग की जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसके अलावा नैनीताल में नौ, अल्मोड़ा में चार, चमोली, पौड़ी व टिहरी में तीन-तीन, हरिद्वार, चंपावत, रुद्रप्रयाग, ऊधमसिंहनगर व उत्तरकाशी में एक-एक व्यक्ति कोरोना पाजिटिव मिला है। वहीं पांच मरीज ठीक हुए हैं।

 

सक्रिय मामले बढ़कर 147 हो गए

राज्य में अब कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 147 हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस साल अब तक कोरोना के कुल 592 मामले मिले हैं। जिनमें से अधिकांश मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। कोरोना संक्रमित छह मरीजों की मौत भी अब तक हो चुकी है।

Previous articleआने वाले दिनों में बढ़ेगा पारा, 38 डिग्री तक पहुंचने के आसार, गर्मी सहने के लिए हो जाइए तैयार
Next articleकोरोना के बढ़ते मामलों के बीच स्कूलों में मास्क जरूरी, यह नियम भी अनिवार्य

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here